{"_id":"68f27b7318f42e3b7300c798","slug":"207-lakh-withdrawn-from-two-accounts-of-the-farmer-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-143895-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किसान के दो खातों से 2.07 लाख पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किसान के दो खातों से 2.07 लाख पार किए
Fri, 17 Oct 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के अरियौना में किसान के दो खातों से साइबर ठगों ने 2.07 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
श्यामबिहारी उपाध्याय ने शिकायती पत्र में बताया कि उनका एक बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा शहजादपुर व दूसरा केसीसी खाता अकबरपुर में है। दोनों खातों से जुड़े मोबाइल नंबर पर साइबर ठगों ने फर्जी कॉल और लिंक भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। 19 सितंबर को उनके बचत खाते से 35,968 और 100 रुपये निकाले गए, जबकि 19 से 24 सितंबर के बीच केसीसी खाते से 1,71,901 रुपये कई बार में निकाल लिए गए।
घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित किया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्हें ठगों की कॉल पांच अलग-अलग नंबरों से आई थी। ठगों ने फर्जी एप व लिंक के जरिये खाते की जानकारी हासिल कर ली और ट्रांजेक्शन कर डाला। साइबर थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।