फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2,043 Durga idols to be installed in the district; administration on alert.

Ambedkar Nagar News: जिले में स्थापित होंगी 2043 दुर्गा प्रतिमाएं, प्रशासन अलर्ट

Wed, 30 Sep 2026 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
2,043 Durga idols to be installed in the district; administration on alert.
अंबेडकरनगर। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के ऑडिटोरियम में केंद्रीय शांति समिति की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में दुर्गा पूजा, रामलीला समितियों और डीजे संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान डीएम ने विद्युत संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने डीपीआरओ व बीडीओ को प्रत्येक दुर्गा पंडाल पर दो-दो सफाई कर्मियों की तैनाती करने, पंडालों व आसपास संपर्क मार्गों पर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एएसपी पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि नवरात्र के दौरान जिले में 2043 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 12 शोभायात्राएं, 14 भरत मिलाप और 132 मेले प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 68 पुतला दहन और 185 रामलीला मंचन भी होंगे। मूर्ति विसर्जन के लिए 79 अस्थायी और 59 स्थायी घाट चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यहां थ्री-लेयर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश और गोताखोरों की व्यवस्था होगी। नाविकों की तैनाती भी की जाएगी। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एसपी प्राची सिंह ने नई परंपराएं शुरू न करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। एसपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed