फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 thousand people deprived of electricity

बिना बिजली गर्मी झेल रही 20 हजार आबादी

Mon, 17 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 17 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे में बदले जाने का निर्देश छलावा साबित हो रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। इससे लगभग 20 हजार आबादी को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही हैै।

विज्ञापन


ज्यादातर ट्रांसफार्मर 24 घंटे से बिगड़े पड़े हैं जबकि खराब पड़े ट्रांसफार्मरों में से कुछ ऐसे भी हैं जो पांच माह से ज्यादा समय से फुंके पड़े हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद इन्हें ठीक कराने को लेकर पावर कॉर्पोरेशन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


 शासन से शहरी क्षेत्र में खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे में ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी पावर कॉर्पोरेशन गंभीर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग क्षमता के एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं लेकिन इन्हें ठीक कराने की सुध नहीं है। अकबरपुर नगर से सटे बरधाभिउरा गांव में स्थापित 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को फुंके पांच माह से अधिक का समय बीत गया है।

इससे लगभग 1200 आबादी को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार गूगुरगंज चौराहे पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फुंक गया।

नतीजतन इससे जुड़ी लगभग ढाई हजार आबादी प्रभावित हुई। गांव के अभिमन्यु सिंह, समरबहादुर सिंह, झिन्ने पांडेय, नीरज सिंह, मुन्ना सिंह आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए वे लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है।

 वहीं, जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार करौंदी लाठौरी गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दो माह से फुंका पड़ा है लेकिन उसे ठीक कराने की सुध पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को नहीं है। इससे लगभग डेढ़ हजार आबादी प्रभावित हो रही है। सिकंदरपुर में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर महीने भर में तीन बार फुंक चुका है।

चार दिन पहले भी ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे ढाई हजार से अधिक आबादी को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा जलालपुर तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों में 25 केवीए, 100 केवीए व 64 केवीए व भीटी तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों में 100 केवीए के दो व 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर जवाब दे गए हैं।

इससे 12 हजार से अधिक आबादी को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अनंतराम वर्मा ने कहा कि जब तक ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, इसी तरह से ट्रांसफार्मर फुंकते रहेंगे। उपभोक्ता हित को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन को आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

अधिवक्ता ज्ञानेंद्र सिंह व सौरभ ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में तो फिर भी ट्रांसफार्मर समय रहते बदल दिए जाते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने में लंबा समय लग जाता है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।


समय पर ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर आवश्यक कदम उठाना चाहिए। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि कई ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिन्हें बदला जा रहा है। कम क्षमता के कुछ ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही उन्हें भी बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed