फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 thousand of population affected in the power line disturbances

विद्युत लाइन में गड़बड़ी से 20 हजार आबादी की बत्ती गुल

Mon, 09 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
20 thousand of population affected in the power line disturbances
बिजली संकट

विद्युत लाइन में आई गड़बड़ी के चलते जिला मुख्यालय के लगभग एक तिहाई हिस्से में दस घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे गर्मी के इस मौसम में उपभोक्ताओं के बीच त्राहि-त्राहि मची रही। सबसे ज्यादा मुश्किल पेयजल संकट को लेकर दिखा।

विज्ञापन


खास बात यह कि यह गड़बड़ी विद्युत लाइन में काम कर रहे एक ठेकेदार से जुड़े कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हुई। नगर के मालीपुर रोड पर पावर कार्पोरेशन की लाइन में कुछ काम चल रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर से पहले एक ठेकेदार से जुड़े कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जिला मुख्यालय के शहजादपुर इलाके को विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइन ही क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रांसफार्मर से लेकर अन्य उपकरण तक इससे प्रभावित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि मालीपुर रोड, कृष्णानगर कॉलोनी, दोस्तपुर रोड, सब्जी मंडी, अब्दुल्लापुर, रामजानकी मंदिर क्षेत्र व शहजादपुर पूर्वी नाका आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। शुरुआती तीन-चार घंटों तक विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर तो किसी तरह काम चल गया लेकिन इसके बाद से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ने लगीं।

देखते ही देखते लगभग बीस हजार की आबादी के समक्ष पेयजल से लेकर विद्युत आपूर्ति का संकट गहराने लगा। बाद में जब विद्युत कर्मियों व ठेकेदार की लापरवाही की जानकारी हुई तो उपभोक्ताओं में आक्रोश भी फैल गया।


इसे देखते हुए आननफानन में नए उपकरण लगाने के साथ ही मरम्मत का कार्य शुरू हुआ लेकिन शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि काम चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed