फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 connections cut for non-payment of outstanding bills

बकाया बिल न चुकाने पर काटा 20 का कनेक्शन

Sat, 18 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 connections cut for non-payment of outstanding bills
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के कृष्णानगर कालोनी में विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिजली बिल जमा न करने वालों पर सख्ती बरतते हुए 20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप रहा। इसके साथ ही बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए संचालित एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत भी करीब 13 लाख रुपया की बकाया बिल राशि वसूली गयी। विभागीय अधिकारियों ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि सरचार्ज माफी का फायदा उठाने के लिए 30 जून से पहले ऑन लाइन आवेदन अवश्य कर लें।
विज्ञापन

शनिवार को विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के अधिशासी अभियंता विनय कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने कृष्णानगर कालोनी में जांच पड़ताल कर बगैर कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करते पकड़े गए अमित सिंह, अंसार अहमद व सिराज अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसके अलावा टीम ने बिजली का बकाया बिल चुकाने में ढिलाई बरत रहे 20 उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काटा।
विज्ञापन

इस दौरान उपभोक्ताओं को विभागीय स्तर पर संचालित ओटीएस योजना के फायदों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि सरचार्ज माफी का लाभ पांच किलोवॉट क्षमता के वाणिज्यिक कनेक्शनधारी भी अप्रैल 2022 तक के बिल पर उठा सकते हैं। इस दौरान आयोजित विभिन्न शिविरों में 290 उपभोक्ताओं ने करीब 13 लाख रुपया की बकाया बिल राशि का भुगतान भी किया। कार्रवाई टीम में जेई राम जनम, लाइन स्टाफ सियाराम वर्मा, अजय वर्मा, लालचंद्र, अरविंद, सियाराम इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed