{"_id":"60fb047d8ebc3e582837144b","slug":"20-children-got-acceptance-letter-of-child-service-scheme-ambedkar-nagar-news-lko5881773186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में 20 बच्चों को मिला बाल सेवा योजना का स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में 20 बच्चों को मिला बाल सेवा योजना का स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लाभान्वित बच्चे।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड के दौरान निराश्रित हुए 20 बच्चों को योजना के तहत बैक में जमा करायी गयी तीन माह की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, विधायक संजू देवी, विधायक अनीता कमल व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पात्रों को योजना का स्वीकृति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जिन बच्चों के माता पिता की मौत हो गई है, उन्हें सरकार द्वारा इस विशेष योजना का लाभ दिया जाएगा।
महिला कल्याण विभाग द्वारा कोविड 19 महामारी से प्रभावित, अनाथ, संकटग्रस्त हुए बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया है। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में 20 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का स्वीकृति पत्र सौंपा गया।
डीएम ने बताया कि सरकार कोरोना महामारी से प्रभावित शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कई तरह के लाभ बच्चों को देगी। इसके तहत बच्चों को प्रतिमाह 4 हजार की राशि आर्थिक मदद के तौर पर , कक्षा 9 से ऊपर की शिक्षा की मदद के लिए लैपटॉप अथवा टैबलेट, बालिकाओं के विवाह के लिए 1 लाख 10 हजार की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।