{"_id":"6349a9c8688f3708aa5c21f8","slug":"20-000-candidates-to-appear-for-pet-today-ambedkar-nagar-news-lko652888088","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 20 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 20 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को जिले के 20 केंद्रों पर 20,304 अभ्यर्थी पीईटी देंगे। दो पालियों में होनी वाली परीक्षा के लिए निर्धारित समय से आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए पांच जोनल, 20 सेक्टर व 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट पैनी नजर रखेंगे। उधर शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए शुक्रवार को ही अयोध्या व आजमगढ़ के लिए अभ्यर्थियों को लेकर गोडवेज बसें रवाना होने लगीं।
शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। गौरतलब है कि शनिवार व रविवार को चार पालियों में होने वाले पीईटी में कुल 40,608 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को दोनों पालियों में 20,304 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में पांच जोनल, 20 स्टेटिक व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। इसके अलावा परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल व डिजिटल घड़ी ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
अकबरपुर बस स्टेशन प्रभारी शेषनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को लेकर शुक्रवार से ही बसें रवाना की जाने लगीं। बताया कि अयोध्या व आजमगढ़ तक अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए 56 बसें लगी हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते बसें उन्हें अयोध्या व आजमगढ़ तक ही पहुंचा रही हैं। वहां से अन्य जनपदों को जाने के लिए दूसरी बस से यात्रा करनी होगी।
20 केंद्रों पर होने वाले पीईटी को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। सभी जिम्मेदारों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम