फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1958 Shikshamitras will get pending honorarium

1958 शिक्षामित्रों को मिलेेगा लंबित मानदेय

Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
1958 Shikshamitras will get pending honorarium
अंबेडकरनगर। जिले के 1958 शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवंबर से लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से लगभग छह करोड़ रुपये शासन ने मंजूर कर दिए। इससे अब सभी शिक्षामित्रों को तीन माह नवंबर, दिसंबर व जनवरी का मानदेय अगले एक सप्ताह के भीतर मिल जाएगा। प्रत्येक शिक्षामित्र को तीन माह के कुल 30 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1958 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इन्हें अक्तूबर के बाद से मानदेय नहीं मिल रहा था। इससे शिक्षामित्रों को कई तरह की कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा था। शिक्षामित्र लगातार भुगतान के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे। शासन ने इसी बीच शिक्षामित्रों को हो रहीं कठिनाइयों की सुध ली और भुगतान के लिए समुचित बजट का प्राविधान कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसमें विशेष रुचित लेते हुए निर्देशित किया कि शिक्षामित्रों का भुगतान तेजी से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इसे देखते हुए जिले के सभी शिक्षामित्रों के लंबित भुगतान के लिए पांच करोड़ 87 लाख 40 हजार रुपये जारी कर दिए गए। इससे अब नवंबर, दिसंबर व जनवरी का भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा। बीएसए कार्यालय के लिपिक सुरेश तिवारी ने बताया कि प्रत्येक माह के निर्धारित दस हजार रुपये मानदेय के तहत तीन माह का 30 हजार रुपये का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय भुगतान से मिलेगी राहत
करीब तीन माह से मानदेय न मिलने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। कड़ाके की इस ठंड में गर्म कपड़ों समेत अन्य जरूरी खरीदारी की भी जरूरत थी। परंतु धनाभाव के चलते दिक्कत हो रही थी। अब मानदेय आने की जानकारी हुई है। मानदेय का भुगतान होने से राहत मिलेगी। सरकार ने शिक्षामित्रों के हितों का ख्याल रखा है।
सुनील सिंह
मानदेय मिलने से हो जाएंगे जरूरी कार्य
सरकार ने एक साथ बकाया मानदेय देने की घोषणा कर शिक्षामित्रों के दर्द को कम करने का काम किया है। पिछले तीन माह से मानदेय का लाभ न मिलने से काफी मुश्किल हो रही थीं। एक साथ मानदेय मिल जाने से कई जरूरी कार्य हो जाएंगे।
विजयदीप सिंह
काम निपटाने में होगी आसानी
मानदेय मिलने की उम्मीद काफी दिनों से थी। उम्मीद थी कि नए वर्ष के मौके पर उन्हें बकाया मानदेय मिल जाएगा। परंतु ऐसा नही हुआ। अब सरकार ने एक साथ मानदेय के भुगतान की बात कही है। पैसा आ जाने पर कई आवश्यक काम निपटाने में आसानी होगी।

रामसुभग वर्मा
मानदेय आने का अरसे से इंतजार
सरकार को प्रत्येक माह की अंतिम तारीख पर मानदेय के भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। फिलहाल सरकार ने रुके मानदेय के भुगतान की पहल की है। जिले में यह धनराशि पहुंच गई है। भुगतान एक-दो दिन में खाते में आने की बात कही जा रही है। मानदेय मिलने का अरसे से इंतजार बना हुआ है।
आज्ञाराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed