Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17,882 families identified in the Zero Poverty Campaign will get housing

Ambedkar Nagar News: जीरो पॉवर्टी अभियान में चिह्नित 17,882 परिवारों को मिलेगा आवास

Tue, 04 Mar 2025 04:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
17,882 families identified in the Zero Poverty Campaign will get housing

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए 20,737 परिवारों को चिह्नित किया गया है। इनमें 17,882 परिवार आवासविहीन हैं। शासन से लाभार्थियों की सूची मुहैया करा दी गई है। अब इन परिवारों को आवास मुहैया कराने के लिए पीएम आवास प्लस सर्वे में शामिल किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अति निर्धन परिवारों को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए जीरो पाॅवर्टी अभियान चलाया गया था। बेघर या कच्चा मकान, भूमिहीन परिवार जिनकी आजीविका का साधन मात्र कृषि हो, दिहाड़ी कृषि मजदूरी पर आश्रित परिवार, आर्थिक तंगी वाले परिवार शामिल किए गए हैं। हर ग्राम पंचायत से चुने गए 10 से 25 अति निर्धन परिवारों को राशन कार्ड, ग्रामीण आवास, शिक्षा, किसान सम्मान निधि, श्रम योजना, बाल विकास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाना है, ताकि इन परिवारों के आर्थिक व सामाजिक स्तर में सुधार हो सके।



जिले में कुल 22010 परिवारों का चिह्नांकन कर पोर्टल पर फीडिंग की गई थी। एआई तकनीक से हुए सत्यापन के बाद शासन की ओर से 20,737 परिवारों की सूची सीडीओ को भेजी गई है। इनमें से 17,882 परिवार आवासविहीन मिले हैं। सर्वे पूरा होने के बाद इन्हें आवास की पहली किश्त मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


------------



पेंशन व अन्य योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

20,737 चिह्नित परिवारों में 2616 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन से वंचित पाया गया है। वहीं विधवा पेंशन योजना से 49 लाभार्थी वंचित हैं। 2608 लाभार्थी राशन कार्ड से वंचित पाए गए हैं। इन सभी को पेंशन व राशन कार्ड से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------

वर्जन



आवास प्लस सर्वे में 80 प्रतिशत परिवार

जीरो पॉवर्टी अभियान में चिह्नित परिवारों को आवास से लाभान्वित किया जाएगा। करीब 80 प्रतिशत परिवारों का नाम आवास प्लस सर्वे में शामिल कर लिया गया है। अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने की भी कार्ययोजना बन रही है।



- आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed