फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1763 patients were treated at 29 health centers

Ambedkar Nagar News: 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ 1763 मरीजों का इलाज

Sun, 15 Dec 2024 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
1763 patients were treated at 29 health centers
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1763 मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवाएं भी दी गईं। हालांकि कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समुचित जांच का लाभ नहीं मिल सका। इससे मरीजों व तीमारदारों ने नाराजगी भी प्रकट की।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही संबंधित चिकित्सालयों पर मरीज व तीमारदार पहुंचने लगे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें परामर्श दिया। मौसम में बदलाव के चलते बुखार, जुकाम के ज्यादा मरीज रहे। इसके अलावा पेट, शुगर, बीपी व अन्य तरह के मरीजों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर इलाज कराया। जहांगीरगंज के कम्हरिया गांव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची कंचन व रामसूरत ने बताया कि उन्हें बुखार है, उसी के इलाज के लिए आए हैं। यहां पर कुछ जांचें तो हो जाती हैं, लेकिन कई जांचों के लिए बाहर जाना पड़ता है। दवाओं की भी उपलब्धता कम ही रहती है। अस्पताल में फार्मासिस्ट गुलाब यादव के अलावा एलटी देवानंद व स्वीपर सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन





प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में चिकित्सक डाॅ. विनीत सिंह ने मरीजों का इलाज किया। यहां इलाज करने पहुंचे अन्नापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि वह जुकाम-बुखार से पीड़ित हैं। यहां इलाज कराया, दवाएं भी लीं। एक अन्य मरीज रामनगर निवासी बुजुर्ग सत्यनारायण ने बताया कि उनके घुटने में काफी दर्द रहता है। उसी का इलाज कराने के लिए वे यहां आए थे। चिकित्सक ने दवा दे दी है। उधर, सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि कुल 1763 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सकों को निर्देश है कि वह आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed