फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1700 Durga idols will be immersed today

1700 दुर्गा प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
1700 Durga idols will be immersed today
अंबेडकरनगर के पटेलनगर में स्थापित मां की प्रतिमा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को हवन पूजन के बाद विधिविधान पूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन घाटों पर किया जाएगा। 1700 से अधिक प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालने के बाद शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार विसर्जन किया जाएगा। इस बार प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में न होकर नदी के किनारे गड्ढा खोदकर किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को सभी तहसील क्षेत्रों में प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूर्ण करा दीं। उधर, विसर्जन से एक दिन पहले गुरुवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडालों में पूरे दिन श्रृद्धालुओं की भीड़ पूजन-अर्चन के लिए उमड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले पूजा पंडालों में विशेष हवन पूजन होगा। इसके बाद दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय से लेकर जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में शोभायात्रा के बाद देर शाम संबंधित घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1700 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम ने बताया कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र में पुराना तहसील तिराहे स्थित गायत्री मंदिर के निकट तमसा नदी के तट पर, श्रवणक्षेत्र व शिवालय घाट पर कुल 550 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। एसडीएम आलापुर धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू नदी के तट पर स्थित पांच घाट चहोड़ा घाट, बिड़हर घाट, राम घाट, चांड़ीपुर खुर्द घाट व कम्हरिया घाट पर कुल 255 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन

एसडीएम जलालपुर अभय पांडेय ने बताया कि 12 स्थान बसखारी रोड पक्का पुल, उर्दू बाजार कच्चा पुल, सुरहुरपुर घाट, नेमपुर घाट, सुल्तानपुर घाट, पखरपुर अस्ताबाद घाट, पारा घाट, नासोपुर घाट, बंदीपुर घाट, लेड़िया घाट, तिघरा घाट, मड़वरपुर घाट पर कुल 428 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। एसडीएम भीटी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि भीटी काली माता चौरा, बसोहरी, इनौना घाट व नरायनपुर घाट पर कुल 314 प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा। एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक ने बताया कि शुक्रवार को काली घाट मुबारकपुर व कामेश्वर घाट महादेवा पर कुल 175 तथा शनिवार को राजघाट टांडा पर 150 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन से पहले निकलने वाले जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यह इंतजाम विसर्जन स्थल पर भी रहेगा, जिससे कोई असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडालों मेें पूजा-अर्चना के लिए जुटे श्रद्धालु
दुर्गा पूजा पर्व का उल्लास गुरुवार को चहुंओर चरम पर दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडालों में गुरुवार को पूरे दिन पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पूजा पंडालों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समय बीतने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होने लगी। पूजा पंडालों पर बज रहे भक्तिमय गीतों व जय माता दी के उद्घोष से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। देर शाम तक पूजा पंडालों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूजन-अर्चन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पूजा समितियों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी।
विसर्जन स्थल पर तैयारियां पूरी
जिन स्थलों पर शुक्रवार को प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, वहां गुरुवार को सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम ने विसर्जन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में एसडीएम मोईनुल इस्लाम, भीटी में संतोष कुमार ओझा, जलालपुर में अभय पांडेय, आलापुर में धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व टांडा में अभिषेक पाठक ने विसर्जन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह होगा पालन
एडीएम अशोक कनौजिया ने बताया कि विसर्जन के दौरान शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों में न कर, नदी के किनारे गड्ढा खोदकर उसमें किया जाएगा। अंधेरा होने से पहले प्रतिमाओं का विसर्जन करना होगा। विसर्जन स्थल के आसपास बच्चों को नहीं जाने दिया जाएगा। प्रत्येक विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की भी व्यवस्था रहेगी। यदि किसी ने गाइडलाइन का उल्लंघन किया, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed