{"_id":"5e3857388ebc3e4b4f229620","slug":"17-cr-made-baskhari-bypass-ambedkar-nagar-news-lko506378346","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा 17 करोड़ की लागत से बसखारी में बनेगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा 17 करोड़ की लागत से बसखारी में बनेगा बाईपास
विज्ञापन
लीड :
सवा 17 करोड़ की लागत से बसखारी में बनेगा बाईपास
- जाम से मिलेगा निजात, 25 मीटर चौड़ा होगा बाईपास
- प्रतिदिन जाम के संकट से जूझता है बसखारी बाजार
अश्विनी मिश्र
अंबेडकरनगर। जनपदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले की प्रमुख बाजार बसखारी में प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने बसखारी बाजार में बाईपास निर्माण का निर्णय लिया है। लगभग सवा 17 करोड़ की लागत से सवा एक किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण होगा। इसकी कुल चौड़ाई 25 मीटर के करीब होगी। इससे न सिर्फ बसखारी से होकर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में आवागमन करने वाले नागरिकों को लाभ मिलेगा वरन जिले से होकर आजमगढ़, मऊ तथा बलिया जाने वाले यात्रियों को भी बसखारी में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
जिले के जिन क्षेत्रों में जाम का बड़ा संकट प्रतिदिन देखने को मिलता है, उनमें बसखारी बाजार मुख्य रूप से शामिल है। यह बाजार अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय वाले अकबरपुर नगर से आजमगढ़ जनपद को सीधे जोड़ने वाले मार्ग के बीच में स्थित है। अत्यंत व्यस्ततम बाजार होने के चलते यहां प्रतिदिन जाम से आम नागरिक व यात्री जूझते रहते हैं। यहां लंबे समय से बाईपास मार्ग की जरूरत महसूस की जा रही थी। बीते दिनों टांडा से निकलकर आजमगढ़ होते हुए वाराणसी तक जाने वाले नेशनल हाइवे 233 का निर्माण बसखारी बाजार के निकट से होकर पूरा हुआ है। हालांकि इस नेशनल हाइवे के निर्माण का कोई लाभ बसखारी बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के मामले में नहीं मिल सका।
इस बीच प्रदेश सरकार ने बसखारी बाजार में बाईपास मार्ग के निर्माण का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में विशेष रुचि ली है। इसके बाद शासन ने जरूरी पहल शुरू कर दी है। शासन की तरफ से इस बारे में जरूरी प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से मांगा है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने एक किलोमीटर 125 मीटर लंबे बाइपास मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी कुल लागत 17 करोड़ 12 लाख रुपए होगी। इसी लागत में यह बाइपास तैयार कर लेने की योजना है।
विज्ञापन
पूर्व में ही अयोध्या से बसखारी तक के मार्ग को फोरलेन करने को मंजूरी दी गई थी। लगभग पांच अरब की लागत से बसखारी तक फोरलेन मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होना है। बसखारी बाजार के निकट से पहले ही नेशनल हाइवे का निर्माण पूरा हुआ है। अब बाईपास बन जाने से बसखारी फोरलेन मार्ग भी नेशनल हाइवे से जुड़ जाएगा, जिससे आवागमन में यात्रियों को सर्वाधिक आसानी होगी।
पांच करोड़ से होगा भूमि अधिग्रहण
बाईपास निर्माण के लिए किसानों की भूमि के अधिग्रहण का भी निर्णय हुआ है। बाइपास निर्माण में 3.93 हेक्टेयर भूमि का प्रयोग होगा। किसानों को भूमि लेने के बदले समुचित मुआवजा दिया जा सके, इसके लिए चार करोड़ 81 लाख रुपए खर्च होंगे। किसानों को समुचित मुआवजा देने के लिए इस रकम का प्रबंध सुनिश्चित किया जाएगा।
बाईपास में बनेगा डिवाइडर
लगभग सवा एक किलोमीटर लंबे बसखारी बाईपासमार्ग के बीच में डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। अवर अभियंता अजीत यादव बताते हैं कि ढाई मीटर चौड़ा डिवाइडर बाइपास में बनाया जाएगा। डिवाइडर के दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जबकि इसके अतिरिक्त ढाई ढाई मीटर चौड़ी पटरी का भी निर्माण होगा। यह बाइपास फोरलेन होगा। डिवाइडर के बीच में पौधे भी लगाए जाएंगे। बाईपास की कुल चौड़ाई 25.25 मीटर होगी।
इस तरह बनेगा बाइपास
बाइपास मार्ग का निर्माण बसखारी बाजार से अकबरपुर की तरफ बढने पर स्थित दो पेट्रोल पंपों के बीच से होगा। बहराइच-अयोध्या-आजमगढ़ मार्ग के किलोमीटर संख्या 197.770 के निकट से बाइपास का निर्माण शुरू होगा। लगभग सवा किलोमीटर की दूरी पूरी कर यह बाइपास नेशनल हाइवे 233 के किलोमीटर संख्या 147.700 पर जाकर मिल जाएगा। बाइपास मार्ग का निर्माण हो जाने से आजमगढ़, मऊ व बलिया आदि जाने वाले बड़े वाहन बाइपास से होकर ही निकलने लगेंगे। इससे बसखारी बाजार के भीतर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलने की पूरी उम्मीद है।
जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
बसखारी बाजार में बाइपास निर्माण का निर्णय हुआ है। सवा 17 करोड़ की लागत से निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो गया है। आगे की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।
एसके लाल, अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग