{"_id":"6ab408b85c81579def0a0206","slug":"17-companies-came-438-youths-got-jobs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165545-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 17 कंपनियां पहुंचीं, 438 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 17 कंपनियां पहुंचीं, 438 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अकबरपुर में बुधवार को रोजगार मेले के दौरान राेजगार प
अंबेडकरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अकबरपुर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 17 कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। कुल 678 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 438 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट रोजगार के लिए चयन किया गया। इस दौरान कई युवाओं को अप्रेंटिसशिप के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
रोजगार मेले का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के विकल्प एक ही मंच पर मिल रहे हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी देने का है। सरकारी नौकरी नहीं पाने वाले युवाओं के लिए रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन रहे हैं। इससे स्थानीय युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर एक ही स्थान पर मिल रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने भी चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, सहायक श्रमायुक्त संत पाल, नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई चंद्रशेखर सिंह समेत आईटीआई, कौशल विकास मिशन और सेवायोजन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
14 से 20 हजार रुपये वेतन, बोनस का भी प्रस्ताव
रोजगार मेले में युवाओं को अलग-अलग कंपनियों की ओर से वेतन के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। सुल्तानपुर से नौकरी की तलाश में आए अमित कुमार ने एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड कंपनी में सीवी जमा किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में नौकरी के लिए 14 हजार रुपये मासिक वेतन, जबकि बाहर नौकरी करने पर 20 हजार रुपये वेतन की जानकारी दी गई।
टांडा के प्रिंस कुमार ने आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद एशियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में दस्तावेज जमा किए। उन्हें फ्रेशर के तौर पर 15 हजार रुपये मासिक वेतन का प्रस्ताव मिला। कंपनी की ओर से काम सीखने के बाद वेतन 20 हजार रुपये तक पहुंचने की जानकारी दी गई।
टांडा के इस्माइलपुर निवासी पुनीत वर्मा ने एसआर ट्रेलर्स कंपनी में सीवी जमा किया। कंपनी ने उन्हें शुरुआती 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर बोनस देने की बात कही। अकबरपुर के अंकुश कुमार ने एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड कंपनी में नौकरी के लिए रिज्यूम जमा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें 14 हजार रुपये मासिक वेतन का प्रस्ताव मिला है, जबकि बाहर नौकरी करने पर 20 हजार रुपये वेतन की पेशकश की गई है।