फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   167 voters will decide the fate of eight candidates

Ambedkar Nagar News: 167 मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

Fri, 04 Oct 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
167 voters will decide the fate of eight candidates
आलापुर बार एसोसिएशन का चुनाव आज
विज्ञापन

आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गईं। अब शुक्रवार को 167 मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के कुछ देर बाद मतगणना भी कराई जाएगी।

आलापुर बार एसोसिएशन का चुनाव पहले 30 सितंबर को निर्धारित था। बीते दिनों तीन दिन हुई लगातार बारिश व उससे उत्पन्न परिस्थितियों के कारण चुनाव को टाल दिया गया। नई तिथि चार अक्तूबर को तय की गई। इसी क्रम में अब शुक्रवार को यहां मतदान कराया जाएगा। इसमें आठ प्रत्याशियों अध्यक्ष पद पर सुनीति कुमार द्विवेदी व हृदयराम, महामंत्री पद पर योगेंद्र प्रसाद यादव, पं राकेश तिवारी, नरेंद्र कुमार यादव व वीरेंद्र कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार मिश्र व राजमणि सिंह यादव के भाग्य का फैसला 167 मतदाता तय करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से ढाई बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद तीन बजे से मतों की गणना शुरू होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपना कार्ड साथ लाने की अपील की है, जिससे मतदान करने में कोई असुविधा न हो। उधर बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में प्रचार भी किया। इससे पहले प्रत्याशियों का दक्षता भाषण भी यहां हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed