{"_id":"6883c2d71645fc40450fa1fc","slug":"160-allottees-submitted-documents-related-to-housing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-139253-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 160 आवंटियों ने जमा कराए आवास से जुड़े दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 160 आवंटियों ने जमा कराए आवास से जुड़े दस्तावेज
Fri, 25 Jul 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर में अलग-अलग स्थानों पर बने कांशीराम आवासों में रहने वाले आवंटियों के आवंटन पत्र का सत्यापन कराया जा रहा है। शुक्रवार को आवासों के पास लगे कैंपों में लगभग 100 लोगों ने अपने पत्र जमा किए। पालिका कार्यालय आकर 60 लोगों ने अपने दस्तावेज जमा किए।
पूर्व की बसपा सरकार में गरीबों के लिए कांशीराम आवासों का निर्माण कराया गया था। कुछ लोगों ने इन आवासों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद मूल आवंटी भटक रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन की ओर से इन आवासों का सत्यापन कराया जा रहा है। दो दिन सभी नगर पालिका व नगरपंचायत इसको लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। जिसमें आवंटियों से कागजात का सत्यापन कराने के लिए कहा था।
अवैध तरीके से रह रहे लोगों को आवास खाली करने के निर्देश भी दिए गए थे।। चेकिंग के दौरान जो लोग घरों में नहीं मिले उनके आवासों पर पालिका ने नोटिस चस्पा कर दिया गया है। ईओ बीना सिंह ने बताया कि अकबरपुर के कटारिया याकूबपुर, निबियवहा पोखरा, गोविंदपुर गनेशपुर, रतनपुर, शिवबाबा व बरवा नासिरपुर में बने आवासों में लगभग 1100 आवंटी हैं। शुक्रवार को अपने कागज जमा करने के लिए लोगों की भी भीड़ पालिका में रहीं। ईओ ने बताया कि पहले दिन सौ से अधिक लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कराए। आवंटन पत्रों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।