फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   16 roads will be repaired

16 सड़कों की होगी मरम्मत

Sat, 08 Oct 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
16 roads will be repaired
अंबेडकरनगर। सुचारु आवागमन के लिए सड़क एवं सेतु अनुरक्षण योजना के तहत गड्ढों में तब्दील हो चुकीं 16 सड़कों की मरम्मत को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। लगभग 3.78 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को मिली है। करीब तीन करोड़ की राशि उपलब्ध करा दी गई है। इन सड़कों के दुरुस्त हो जाने से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ होगा।
विज्ञापन

नागरिकों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सड़कों के निर्माण/मरम्मत पर फिर से जोर है। बरसात का मौसम आमतौर पर जब समाप्त होने के करीब होता है तब यह प्रक्रिया गति पकड़ लेती है। इसे देखते हुए ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकीं 16 सड़कों की मरम्मत को शासन ने हरी झंडी प्रदान की है।
विज्ञापन

सड़क एवं सेतु अनुरक्षण योजना के तहत मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण को सौंपी गई। 3.78 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली मरम्मत में किसी भी प्रकार की आर्थिक रुकावट न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को तीन करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। इन सड़कों की मरम्मत से संबंधित क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुवल संपर्क मार्ग, अमदही बड़का गांव संपर्क मार्ग, बरौली आशानंदपुर संपर्क मार्ग, अशरफपुर मजगवां संपर्क मार्ग, मटेही चैनपुर संपर्क मार्ग, मरैला से करतोरा संपर्क मार्ग, सैदापुर से करतोरा संपर्क मार्ग, मंशापुर पिचरोड से नरायनपुर संपर्क मार्ग, पृथ्वीपुर संपर्क मार्ग, केदारनगर सद्दरपुर पीजीआई से निजामपुर संपर्क मार्ग, पिपरी चंदौली से नरायनपुर संपर्क मार्ग, पटना मुबारकपुर संपर्क मार्ग, इमादपुर संपर्क मार्ग, कठमोरवा संपर्क मार्ग, तिलकतंट संपर्क मार्ग, रामनगर बसखारी संपर्क मार्ग की मरम्मत होनी है।

क्षतिग्रस्त 16 सड़कों की मरम्मत होनी है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध हो गई है। टेंडर आदि की प्रक्रिया के बाद शीघ्र ही मरममत का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed