फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   157 complaints were received, 23 were resolved on the spot

157 शिकायतें आईं, मौके पर 23 का निस्तारण

Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
157 complaints were received, 23 were resolved on the spot
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। टांडा तहसील में डीएम व एसपी ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। मौसम खराब होने के बावजूद समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पीड़ितों ने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया। समाधान दिवस में कुल 157 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें से अधिकारियों ने मौके पर 23 शिकायतों को निस्तारित कर दिया, जबकि शेष 134 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए सप्ताहभर के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। टांडा तहसील में डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। मौके पर कुल 44 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष 34 शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंपा गया।
विज्ञापन

तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुआ। एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 44 प्रार्थना पत्र आए थे। मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण हुआ। अकबरपुर तहसील में एसडीएम मुईनुल इस्लाम की मौजूदगी में 20 शिकायती पत्र आए। मौके पर 3 शिकायतें निस्तारित कर दी गईं। जलालपुर तहसील में एसडीएम अभय पांडेय की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 17 प्रार्थना पत्र आए। तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। भीटी तहसील में एसडीएम भूमिका यादव के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 32 शिकायती पत्र आए। मौके पर 2 का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed