फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जच्चा व बच्चा की बेहतर देखभाल करें आशा

जच्चा व बच्चा की बेहतर देखभाल करें आशा

Thu, 20 Jun 2019 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जच्चा व बच्चा की बेहतर देखभाल करें आशा
अंबेडकरनगर। गर्भवती की बेहतर देखभाल की जिम्मेदारी आशा बहुओं पर भी है। उन्हें चाहिए कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर सर्वे कर गर्भवती का चिह्नांकन करें। साथ ही उनके बेहतर इलाज की जिम्मेदारी भी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। ये बातें बुधवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसीराम ने अकबरपुर नगर के मीरानपुर में स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे आशा बहुओं के विशेष प्रशिक्षण में कहीं।
विज्ञापन

आशा बहुओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर सर्वे करें। गर्भवती की पहचान करें। इसके बाद उन्हें निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में ले जाकर उनका पंजीकरण कराएं। कार्ड बनवाकर समय-समय पर न सिर्फ स्वास्थ्य जांच कराएं, बल्कि टीके भी लगवाएं। जांच में खून की कमी मिले तो उन्हें आवश्यकतानुसार आयरन की गोली दें।
विज्ञापन

प्रशिक्षक शाहिद कमर व अमरजीत ने कहा कि बेहतर देखभाल के आधार पर ही जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। कहा कि प्रसव से एक महीने पहले व एक महीने बाद तक जच्चा-बच्चा दोनों की देखभाल करनी होगी। महिलाओं को जागरूक करना होगा ताकि कम से कम 6 माह तक वे बच्चों को अपना दूध पिलाएं। कहा कि बच्चे का वजन भी समय-समय पर कराते रहें। उनके वजन में कमी आए तो तत्काल बालरोग विशेषज्ञ को दिखाएं। वजन में कमी कुपोषण का लक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed