{"_id":"5d029796bdec226df579c4c1","slug":"156045095614-ambedkar-nagar-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित छह नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में छह लोग डायरिया की चपेट आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल, अयोध्या रेफर करना पड़ा।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कोडऱा निवासिनी उर्मिला देवी (21) पुत्र राधेश्याम को गुरुवार सुबह उल्टी दस्त शुरू हो गया। घरवालों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बावजूद जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो जिला अस्पताल अयोध्या रेफर करना पड़ा।
इसी कोतवाली क्षेत्र के शहजहांपुर निवासिनी निशा (32) पत्नी रेहान की तबियत बुधवार देर शाम बिगड़ गई। उल्टी दस्त के बीच घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी रामजीत (42) पुत्र रामनिहोर को बुधवार देर रात उल्टी दस्त शुरू हो गया। सीएचसी टांडा में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासिनी लालती देवी (32) पत्नी दिनेश गुरुवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर निवासिनी बबिता (26) पत्नी गिरधारी को बुधवार देर शाम उल्टी दस्त शुरू हो गया।
घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टांडा थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी ज्ञानचंद्र (40) पुत्र नंदलाल को गुरुवार सुबह उल्टी दस्त के बीच घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।