फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बारात से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा

बारात से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा

Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बारात से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारात से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज बाजार के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत जगदीशपुर गांव निवासी कन्हैयालाल (23) पुत्र मन्नू व कोटवा महमदपुर निवासी रवींद्र (28) पुत्र हरीराम गुरुवार रात एक ही बाइक से बारात से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे कोतवाली क्षेत्र के जाफरगंज बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन

जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना में कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवींद्र को गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हंसवर थाना अन्तर्गत बेनीपुर गांव निवासी राजितराम (55) पुत्र रामसहज गुरुवार देर शाम बाइक से हंसवर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासिनी सोना (50) पत्नी नन्हेंलाल शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत माउख निवासी सेवाराम (38) पुत्र छोटेलाल गुरुवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। मालीपुर थाना क्षेत्र के शिवतारा कमालपट्टी गांव निवासिनी मूरता देवी (50) पत्नी रामआसरे शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह सड़क पार कर रही थी। बसखारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अखिलेश (26) पुत्र रामतीरथ शुक्रवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

अलीगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासिनी संगीता (30) पत्नी बाबूराम शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed