फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6 माह पहले लापता महिला का तालाब में मिला कंकाल

6 माह पहले लापता महिला का तालाब में मिला कंकाल

Sun, 26 May 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
6 माह पहले लापता महिला का तालाब में मिला कंकाल
अंबेडकरनगर। आलापुर में लगभग छह माह पूर्व घर से लापता हुई महिला का कंकाल रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के बहिगवां जोगीपुर गांव के बाहर स्थित तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान कपड़े से हुई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को अभिरक्षा में लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट आलापुर थाने में दर्ज है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रविवार अपराह्न गांव के कुछ लड़के तालाब में मछली मार रहे थे। इसी बीच मछली मारने वाले कांटे में एक कपड़ा फंसकर बाहर निकला। लड़कों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन




देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। गांव निवासी अब्दुल मोईद भी पहुंचा। उसने कपड़े की पहचान करते हुए बताया कि यह तो उसकी पत्नी ने पहन रखा था, जो लगभग छह माह पूर्व अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस बीच जानकारी होते ही थानाध्यक्ष आलापुर कन्हैया यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तालाब से एक कंकाल बरामद हुआ। कपड़े के आधार पर उसकी पहचान शाहजहां (55) पत्नी अब्दुल मोईद के रूप में हुई। बाद में एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ आरपी रॉय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। जरूरी लिखापढ़ी के बाद कंकाल को जांच के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले का पर्दाफाश करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।






उधर परिवारीजनों के अनुसार गत 29 सितंबर 2018 को शहजहां अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच रविवार को उसका कंकाल तालाब के अंदर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed