फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1136 परीक्षार्थियों ने किया पालिटेक्रिक प्रवेश परीक्षा से किनारा

1136 परीक्षार्थियों ने किया पालिटेक्रिक प्रवेश परीक्षा से किनारा

Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
1136 परीक्षार्थियों ने किया पालिटेक्रिक प्रवेश परीक्षा से किनारा
अंबेडकरनगर। जिले के 11 केंद्रों पर रविवार को हुई पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कुल 1,136 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 6 हजार 285 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक एक सचलदल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए था। इसके अलावा तीन जोनल मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन





पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें बीएनकेबी पीजी कॉलेज, डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज, रमाबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर समेत 11 केंद्रों पर प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से पहले परीक्षार्थियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन






परीक्षा के जिला संयोजक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें कुल 5 हजार 640 परीक्षार्थियों को भाग लेना था, लेकिन 785 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचे। ऐसे में 4 हजार 855 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





परीक्षा जिला संयोजक ने बताया कि ढाई बजे से 5 बजे तक दूसरी पाली में 4 केंद्रों पर कुल 1 हजार 781 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसके सापेक्ष 381 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में 1430 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार कुल 7 हजार 421 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1136 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 6285 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।







बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर तीन तीन सदस्यी एक एक सचलदल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा तीन जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार रॉय, डॉ. वीके त्रिपाठी भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा पर नजर रखे हुए थे। बताया कि कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed