फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आधी रात करीब सांसद रितेश को मिला जीत का प्रमाणपत्र

आधी रात करीब सांसद रितेश को मिला जीत का प्रमाणपत्र

Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आधी रात करीब सांसद रितेश को मिला जीत का प्रमाणपत्र
अंबेडकरनगर। जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए नवनिर्वाचित सांसद रितेश पाण्डेय को गुरुवार करीब आधी रात तक इंतजार करना पड़ा। अयोध्या जिले के गोसाईगंज सीट का परिणाम आने में हुए विलंब के चलते रात लगभग पौने 12 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। प्रमाणपत्र मिलने के बाद समर्थकों ने रितेश को फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद रातभर जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर संसदीय सीट में शामिल विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज अयोध्या में शामिल है। इस सीट पर पड़े मतों की गिनती अयोध्या में हुई, जबकि संसदीय सीट के अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मत की गिनती राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अकबरपुर में हुई। शाम 6 बजे तक अंबेडकरनगर में चारों विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम मतों की गिनती पूरी कर ली गई थी। वीवीपैट से मतों के मिलान का कार्य भी शाम साढ़े 7 बजे तक पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सैनिकों द्वारा भेजे गए मतपत्रों की गिनती का काम लगभग साढ़े आठ बजे तक हुआ। इसी बीच जीत वहां नवनिर्वाचित सांसद रितेश पाण्डेय पहुंच गए थे। हालांकि, गोसाईगंज सीट का परिणाम आने में विलंब होता देख वे घर लौट आए। मतगणना स्थल पर अशोक पाण्डेय, अरविंद त्रिपाठी व रिंकू उपाध्याय आदि डटे थे। थोड़ी देर में ही गोसाईगंज के परिणाम आने का हवाला देते-देते काफी रात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम आया तो नवनिर्वाचित सांसद रितेश पाण्डेय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। लगभग पौने 12 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, एडीएम अमरनाथ रॉय व एएसपी अशोक कुमार रॉय मौजूद रहे। जीत का प्रमाणपत्र मिलते ही बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed