फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अज्ञात वाहन से कुचलकर दादा व पौत्र की मौके पर मौत

अज्ञात वाहन से कुचलकर दादा व पौत्र की मौके पर मौत

Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचलकर दादा व पौत्र की मौके पर मौत
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के पास शुक्रवार पूर्वाह्न अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दादा-पोतेको रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में ट्रिपल राइडिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव के निकट शुक्रवार अपराह्न अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बेरा निवासी शिवबहादुर (57) पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार पूर्वाह्न अपने 10 वर्षीय पौत्र आयुष के साथ बाइक से अंबेडकरनगर जनपद के बेवाना थाना अन्तर्गत बेवाना रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन

इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। जब तक स्थानीय लोग पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी अनिल (22) पुत्र ओमप्रकाश, महेंद्र (18) पुत्र रामप्रकाश व धर्मेंद्र (20) पुत्र सियाराम गुरुवार देर रात वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। स्थानीय इलाज के बाद गंभीरावस्था में तीनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।
यहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य दोनों युवकों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

पुलिस का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार अपराह्न अलीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव के निकट तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार 25 वर्षीय युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed