फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सुबह काम निपटाने के बाद टीवी से चिपके रहे लोग

सुबह काम निपटाने के बाद टीवी से चिपके रहे लोग

Thu, 23 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सुबह काम निपटाने के बाद टीवी से चिपके रहे लोग
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए गुरुवार को सुबह से ही घरों व प्रतिष्ठानों में लोग टीवी से चिपके रहे। जो लोग घरों से बाहर निकले, वह बाजारों में स्थित चाय पान की दुकानों पर खड़े होकर वहां लगी टीवी से स्थिति की जानकारी लेते रहे। इससे दोपहर तक प्रमुख बाजारों व मार्गों पर आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जब लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ, तो लोग स्थिति जानने के लिए टीवी सेट पर चिपक गए। पूर्वाह्न तक लोग घरों व प्रतिष्ठानों में ही कैद होकर टीवी पर नजर गड़ाए रहे। पूर्वाह्न बाद जो लोग घरों से बाहर निकले, वह समय समय पर चाय पान की दुकानों पर रुककर वहां लगी टीवी से चिपक गए और जानकारी हासिल करते रहे। ज्यादातर लोगों में अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट की स्थिति के बारे में जानने की उत्सुक्ता बनी रही। आम लोगों के दुकानों व घरों में टीवी सेट से चिपके रहने से प्रमुख बाजारों व मार्गों पर सन्नाटे का माहौल रहा। दोपहर बाद जब स्थिति काफी हद तक साफ हुई, तो लोगों ने जरूरी कार्य निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed