फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रितेश की जीत पर छलक आयी पिता पूर्व सांसद राकेश की आंखे

रितेश की जीत पर छलक आयी पिता पूर्व सांसद राकेश की आंखे

Thu, 23 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
रितेश की जीत पर छलक आयी पिता पूर्व सांसद राकेश की आंखे
अंबेडकरनगर। बेटे रितेश पाण्डेय के सांसद निर्वाचित होते ही गुरुवार को पूर्व सांसद व पिता राकेश पाण्डेय खुद की भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। खुशी में बेटे को गले लगाया तो आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। जब बेटे की सफलता पर लोग उन्हें बधाई दे रहे थे तब भी वे भावुक हो उठे।
विज्ञापन

हुए जा रहे थे। लंबे समय से राजनीति कर रहे एक पिता की आखों में खुशी के आंसू देख वहां मौजूद तमाम लोग भी खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके।
करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। बेटे को सांसद बनाने का जो सपना उन्होंने देखा था, वह साकार हो चुका था।
विज्ञापन

एक बड़ा सपना तथा बड़ा लक्ष्य पूरा हो जाने की खुशी गुरुवार को पूर्व सांसद के चेहरे व हावभाव पर सुबह से ही साफ परिलक्षित हो रही थी। समर्थकों द्वारा मतगणना शुरू होने के साथ आवास पर मौजूद पूर्व सांसद को ज्यों ज्यों बसपा, सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी रितेश के आगे निकलने की खबर दी जा रही थी, त्यों त्यों उनके चेहरे पर खुशी के भाव बढ़ते जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मतदान के बाद मिले फीडबैक के बाद से ही वे जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन गुरुवार सुबह जब पूरे देश में भाजपा की लहर समाचार चैनलों के माध्यम से सामने आने लगी तो थोड़ी-बहुत चिंता बढ़ी। हालांकि इन सबके बीच ही चरण दर चरण रितेश के आगे बढ़ते जाने की सूचना इन चिंताओं को पीछे छोड़ रही थी।
अपराह्न तीन बजे के करीब जब रितेेश की जीत का अंतर 75 हजार के करीब पहुंच गया तो पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय अपने बेटे की जीत तय देख भावुक हो उठे। उन्होंने कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं के एक अलग ग्रुप के साथ बैठकर चर्चा कर रहे रितेश को अपने पास बुलाया और गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान वह अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके। उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

सांसद निर्वाचित होने जा रहे रितेश ने पिता को भावुक होते देखा तो हौले से मुस्कुराकर उन्हें शांत करने की कोशिश करने लगे।
रितेश ने इसके बाद पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर से कार्यकर्ताओं की तरफ चले गए। उधर, जीत का अंतर बढ़ने के साथ ही आवास पर लोगों के आने का सिलसिला तेज हो चुका था। सांसद बनने जा रहे रितेश की अपेक्षा उनके पिता राकेश पाण्डेय को बधाई देने के लिए लोग ज्यादा उत्सुक थे। नतीजा यह कि बेटे की जीत पर खुद को बधाई मिलने के दौरान भी पूर्व सांसद कई बार भावुक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed