फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सभी के लिए खुले रहेंगे दरवाजे, विकास को प्राथमिकता

सभी के लिए खुले रहेंगे दरवाजे, विकास को प्राथमिकता

Thu, 23 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सभी के लिए खुले रहेंगे दरवाजे, विकास को प्राथमिकता
अंबेडकरनगर। मेरी जीत पूरी तरह आम जनता के लगाव तथा कार्यकर्ताओं व सहयोगियों के समर्पण का नतीजा है। सांसद के तौर पर मैं संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखूंगा। विधायक के तौर पर जिस तरह मैंने विधानसभा क्षेत्र व जिले समेत प्रदेश के विकास के लिए सदन में आवाज उठायी, उसी मजबूती से मैं संसद में भी आवाज उठाऊंगा।
विज्ञापन

ये बातें गुरुवार को अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर बसपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित सांसद रितेश पाण्डेय ने कहीं। कार्यकर्ताओं के जश्न व जोश से भरे माहौल से घिरे रितेश ने कहा कि मेरी जीत समूचे संसदीय क्षेत्र को समर्पित है। जनता का जो लगाव मेरे साथ रहा है, उसे मैं भूल नहीं सकता। मुझे अच्छे से याद है कि गांव गली के कूचों से लेकर चौपालों, दुकानों व चौराहों समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों व घरों में किस तरह लोगों ने अपना प्यार, लगाव व स्नेह दिखाया। मैं इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। सभी के सुख दुख में पहुंचने की अधिकतम कोशिश रहेगी।
विज्ञापन

सांसद के तौर पर संसदीय क्षेत्र व जिले के विकास के लिए अधिकतम प्रयास होंगे। विधायक रहते मैंने जिस तरह विधानसभा में जनहित के एक के बाद एक तमाम मुद्दे उठाए, उसी तरह मैं लोकसभा में भी क्षेत्र के विकास से लेकर जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने तथा विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए आवाज उठाता रहूंगा। बुनकरों, किसानों, रेल यात्रियों, व्यापारियों, छात्र छात्राओं, महिलाओं, कमजोर वर्गों तथा युवाओं के हितों की आवाज उठाने के साथ ही संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का भी ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि थानों से लेकर सरकारी दफ्तरों में आम लोगों को न्याय मिले तथा उनका हक प्राथमिकता से मिले यह सुनिश्चित कराया जाएगा। उत्पीड़न के मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता में शामिल होगा। रितेश ने जीत में योगदान देने वाले समर्थकों व सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि एक एक मतदाता का मैं सदैव ऋणी रहूंगा।

जिन मतदाताओं ने कतिपय कारणों से मेरा समर्थन नहीं किया, उनके लिए भी मेरे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे। विकास से लेकर जन जन को सम्मान के मामले में निश्चिततौर पर किसी को कोई अंतर दिखता नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed