{"_id":"5ce6dd16bdec220755418d4e","slug":"15586338013-ambedkar-nagar-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता मंत्री को हराकर रितेश बने अंबेडकरनगर सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता मंत्री को हराकर रितेश बने अंबेडकरनगर सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। संसदीय सीट अंबेडकरनगर सामान्य पर हुए चुनाव में बसपा, सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा को पराजित करते हुए जीत दर्ज कर ली। उन्हें लगभग एतरफा मुकाबले में 96 हजार मतों से जीत मिली। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी उमेद निषाद का परचा जांच के दौरान खारिज हो जाने के चलते रितेश व मुकुट के बीच ही सीधा मुकाबला था।
अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट पर हुए चुनाव में गत 12 मई को छठवें चरण में मतदान कराया गया था। संसदीय सीट के चार विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व कटेहरी तथा अयोध्या जनपद के गोशाईगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 83 हजार 347 मतदाताओं में से 10 लाख 88 हजार 274 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 31 हजार 786 थी, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 56 हजार 488 रही। कुल 61.02 प्रतिशत मतदान संसदीय सीट पर हुआ।
इस बीच गुरुवार सुबह आठ बजे के निर्धारित समय से कुछ विलंब से शुरू हुई मतगणना का दौर शाम होने के साथ जब समाप्त हुआ, तो अंबेडकरनगर को रितेश पाण्डेय के तौर पर नया सांसद मिल चुका था। रितेश मतगणनास्थल पर जाने की बजाए अकबरपुर नगर स्थित घर पर ही मौजूद रहकर पल पल की जानकारी ले रहे थे। कई चरण की मतगणना के बाद जब मतों का अंतर निर्णायक दौर में पहुंचने लगा, तो भी वे घर पर ही बने रहे। अंत में वीवीपैट की परची से ईवीएम के मिलान का दौर शुरू होने पर वे मतगणनास्थल पहुंचे। देर शाम उन्हें 96 हजार 143 मतों के बड़े अंतर से विजयी घोषित कर दिया गया। बसपा प्रत्याशी रितेश को 5 लाख 62 हजार 214 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को 4 लाख 66 हजार 71 मतों से ही संतोष करना पड़ा।