फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मतगणना के दिन अकबरपुर टांडा मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन

मतगणना के दिन अकबरपुर टांडा मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 21 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के दिन अकबरपुर टांडा मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन
अंबेडकरनगर। मतगणना के दिन 23 मई को मतगणनास्थल की तरफ जाने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित क्षेत्र में सुबह छह बजे से मतगणना समाप्त होने तक यातायात बदला रहेगा।
विज्ञापन




मतों की गणना के बाद अलग अलग विधानसभा क्षेत्र वार नहीं, बल्कि एक साथ लोकसभा क्षेत्र के परिणाम की घोषणा की जाएगी। उधर मतगणना के दौरान विभिन्न दलों के कुल 770 एजेंट के सत्यापन का कार्य बीते दिनों ही पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन




मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच गई हैं। मतगणनास्थल की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। आगामी 23 मई को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट व संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए आलापुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। मतगणना के दिन मतगणनास्थल की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा ने बताया कि मतगणना के दिन सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्त होने तक अकबरपुर टांडा मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा। पटेलनगर तिराहा पर बैरीकेडिंग कर टांडा की तरफ जाने वाले वाहनों को बसखारी रोड स्थित बाइपास से रगड़गंज बाजार बाजार होते हुए टांडा रवाना किया जाएगा।




टांडा से आने वाले वाहनों को रगड़बगंड बाजार के निकट से होकर गुजरने वाले बाइपास से गुजारा जाएगा। इसके लिए रगड़गंज बाजार के निकट अकबरपुर मार्ग पर बैरीकेडिंग की जाएगी। मतगणना के लिए आने वाले वाहनों के लिए हवाईपट्टी व पुलिस लाइन के निकट पार्किंग की व्यवस्था की गई है।



राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है। ऐसे में कुल 70 टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी का एक एक एजेंट रहेगा। इस प्रकार से कुल 770 एजेंट हैं। इनके सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने दी। बताया कि सभी पांच विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती एकसाथ शुरू होगी। किसी भी विधानसभा क्षेत्र के पहले या बाद में परिणाम की घोषणा न होकर लोकसभा क्षेत्र का समुचित परिणाम एक साथ घोषित होगा।




मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मुख्य गेट से लेकर भवन के अंदर तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। एएसपी अशोक कुमार रॉय ने बताया मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए 500 सिपाही, एक प्लाटून सीआईएसफ के जवान के साथ सभी सीओ व थानाध्यक्षों को लगाया गया है। इसके अलावा जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो समूची मतगणना प्रक्रिया पर निगाह रखेगी। मतगणनास्थल कक्ष में आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार लगाए गए हैं, जिससे सभी टेबल पर निगाह रखी जा सके।





एडीएम अमरनाथ राय ने बताया कि मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध लगभग पूर्ण कर लिया गया है। बैरीकेडिंग का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed