{"_id":"5ce43679bdec22075f578a1a","slug":"1558460077205-ambedkar-nagar-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 घंटे तक विलंब से चलीं आठ ट्रेन, यात्री हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 घंटे तक विलंब से चलीं आठ ट्रेन, यात्री हुए बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ट्रेन के विलंब से चलने के चलते यात्रियों को होने वाली मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार को भी आठ ट्रेन दो से पांच विलंब से चलीं। इससे बढ़ते तापमान के बीच गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
मंगलवार को भी आठ ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मरूधर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:35 से चार घंटा, तो इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 10:27 से तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:25 से दो घंटा, किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शाम 4:26 से दो घंटा, ओखा गोहाटी अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:18 से 4 घंटा विलंब से पहुंची। दून अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 1:16 से 4 घंटा, सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन रात 9:10 से 5 घंटा व उत्सर्ग अप एक्सप्रेस ट्रेन तड़के 2 बजे से 3 घंटा विलंब से चली।
विज्ञापन
उधर ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का खामियाजा गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री मनीष कुमार, संतोष, अभिनव व संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेने सुचारु रूप से संचालित हों, इसके लिए रेलवे प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि जो भी ट्रेन विलंब से चलती हैं, उनकी जानकारी समय रहते यात्रियों को दे दी जाती है।