{"_id":"5cd86b1dbdec220750607fdc","slug":"15576871271313-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 हजार पुलिस कर्मियों ने सम्हाला चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 हजार पुलिस कर्मियों ने सम्हाला चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में लोकसभा चुनाव को कुशलता के साथ सम्पन्न कराने के लिए रविवार को लगभग 13 हजार पुलिस कर्मी 2008 बूथों पर लगाए गए। जिले के 5 एसडीएम व सीओ के अलावा गैर जनपद से भी तीन एसडीएम व सीओ यहां ड्यूटी पर पहुंचे थे। ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों में 16 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल तथा 4 कंपनी पीएसी की टुकड़ी शामिल रही। डीएम व एसपी के अलावा सीडीओ, एडीएम, एएसपी व डीडीओ आदि अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहे।
जिले के 2008 बूथों पर रविवार को मतदान प्रक्रिया कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा था। डीएम सुरेश कुमार, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अमरनाथ राय, एएसपी अशोक कुमार राय व डीडीओ वीरेंद्र सिंह लगातार स्थिति पर नजर रखे रहे। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का जायजा भी लिया।
इस बीच बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 16 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल तथा 4 कंपनी पीएसी जवानों को उन बूथों पर तैनात किया गया था, जहां से किसी प्रकार की अप्रिय स्थएिति की संभावना थी। 4 हजार सिविल पुलिस कर्मियों तथा 5 हजार होमगार्डों को भी चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था। इसके अलावा लगभग 500 चौकीदार, व 250 पीआरडी जवानों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन के अनुरोध पर तीन अतिरिक्त एसडीएम व सीओ को जिले में भेजा गया था। इन अधिकारियों को टांडा नगर, किछौछा नगर व जलालपुर नगर में लगाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी पांच तहसीलों के एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी लगातार अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्ररिय रहे। पुलिस कर्मियों ने बूथों पर सख्ती का माहौल बना रखा था। हालांकि मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान केंद्र तक जाने तथा वहां से आने में पुलिस कर्मी मदद करते भी दिखाई दिए।