फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रिकार्ड से चूके फिर भी अव्वल रहे अंबेडकरनगर संसदीय सीट के मतदाता

रिकार्ड से चूके फिर भी अव्वल रहे अंबेडकरनगर संसदीय सीट के मतदाता

Mon, 13 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
रिकार्ड से चूके फिर भी अव्वल रहे अंबेडकरनगर संसदीय सीट के मतदाता
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर संसदीय सीट के मतदाता रविवार को नया रिकॉर्ड बनाने से भले ही चूक गए, लेकिन प्रदेश में लोकसभा की 14 सीटों पर हुए छठे चरण के मतदान में सर्वोच्च स्थान पर रहा। अंबेडकरनगर सीट के लिए कुल 61.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बीते चुनाव में यह प्रतिशत करीब 64 फीसदी था।
विज्ञापन

कड़ी धूप व उमस के बावजूद जिले के मतदाताओं ने अन्य संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया। यहां इसके साथ ही कुल 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब 23 मई को मतों की गिनती के साथ यह साफ होगा कि जनता ने किसे अपना सांसद चुनने का फैसला किया है। इससे पहले रविवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई तो उसमें ईवीएम ने शुरुआती दौर में खूब खलल डाला। उधर मतदान की खास बात यह रही कि कहीं से किसी प्रकार के विवाद की खबर सामने नहीं आई।
विज्ञापन

मौसम के प्रतिकूल रुख के बीच अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर रविवार सुबह 7 बजे से अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, कटेहरी व गोशाईगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हुआ तो उसी समय से प्रशासन व मतदाताओं दोनों के सामने ज्यादा से ज्यादा मतदान की चुनौती थी। मतदान का समय शुरू होने से पहले ही जिला मुख्यालय समेत विभिन्न कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ जुट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान शुरू होता इससे पहले ही कई जगह ईवीएम ने साथ छोड़ना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने आननफानन में जरूरी प्रबंध शुरू कराया, लेकिन अकबरपुर व टांडा में दो तीन जगहों पर मशीनें फिर से खराब हो गईं। पूर्वाह्न साढ़े दस बजे तक ईवीएम खराबी के दौर से आमतौर पर प्रशासन को राहत मिली। इसके बाद तेजी से मतदान शुरू हुआ। दोपहर होने से पहले तक मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी, लेकिन इसके बाद अपरान्ह तीन बजे तक तमाम केंद्रों पर सन्नाटा भी दिखा। हालांकि इसी दौर में कई ऐसे बूथ भी रहे मतदाताओं की लंबी लंबी लाइन धूप की परवाह किए बगैर बनी रही।

अपरान्ह तीन बजे के बाद एक बार फिर से सभी बूथों पर भीड़ का दौर शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान में अंबेडकरनगर संसदीय सीट के मतदाता अपना परचम लहरा चुके थे। ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को छठवें चरण में प्रदेश में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इनमें अंबेडकरनगर के मतदाता 61.44 प्रतिशत मतदान के साथ अव्वल रहे। हालांकि गत लोकसभा चुनाव में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ था।
एडीएम अमरनाथ राय ने कहा कि मतदान समाप्त होने पर जो सूचना है। वह अभी 61.44 प्रतिशत है।देर शाम तक अधिकृत सूचना उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed