फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 डिग्री पार पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग

40 डिग्री पार पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग

Fri, 26 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
40 डिग्री  पार पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग
अंबेडकरनगर। आसमान से बरसती आग से शुक्रवार को समूचा जिला बेहाल रहा। सुबह से तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो गया। दोपहर होते होते तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से बेहाल ज्यादातर लोगों ने खुद को या तो घरों या फिर प्रतिष्ठानों में कैद कर लिया। अत्यंत जरूरी कार्य से जो लोग घरों से बाहर निकले, उन्होंने धूप की तपिश से खुद को बचाने के लिए सिर व चेहरे को तौलिए या अंगौछे से ढक रखा था। भीषण गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को पूर्वाह्न से अपराह्न तक जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहा।
विज्ञापन


तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से ही आसमान से आग बरसने का दौर शुरू हो गया। दोपहर होते होते तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से बेहाल ज्यादातर लोगों ने खुद को या तो घरों या फिर प्रतिष्ठानों में कैद कर लिया। जो लोग घरों से बाहर निकले, उन्होंने शरीर को झुलसा देने वाली धूप से बचने के लिए सिर व चेहरे को अंगौछे से ढक रखा था। शहरी व नगरीय क्षेत्र के लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी भीषण गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। नतीजा यह रहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की बाजारों में पूर्वाह्न से लेकर अपराह्न तक आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहा। बाजारों में लोगों के कम पहुंचने से दुकानदार भी भीषण गर्मी से बचाव के लिए दुकान में ही कैद रहे। प्रमुख मार्गों पर भी ज्यादातर समय सन्नाटा ही पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत एहतियात की है जरूरत
जिस प्रकार से तेजी से तापमान में वृद्धि हो रही है, उससे बचने के लिए बहुत ही एहतियात की जरूरत है। कोशिश करें कि दोपहर में बाहर न निकलें। यदि किसी कार्य से बाहर निकलते भी हैं, तो सिर व चेहरे को ढककर रखें। थोड़ी थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। नीबू पानी भी पीते रहें। भीषण गर्मी डायरिया फैलने की आशंका अधिक होती है। इससे बचने के लिए खान पान पर विशेष ध्यान दें। मसालेदार व अधिक चिकनाई वाला भोजन ग्रहण करने से परहेज करें। तेज धूप से होकर जब घर जाएं, तो तत्काल पानी न पीएं। कुछ इंतजार के बाद ही पानी पीएं। -डॉ. विजय तिवारी, वरिष्ठ सर्जन


अभी और बढ़ेगा तापमान
पर्यावरणविद डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस प्रकार का मौसम है, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आगे तापमान में और भी वृद्धि होगी। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से भीषण गर्मी में वृद्धि होने की उम्मीद है। मई के अंतिम सप्ताह तक बढ़ते तापमान से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed