{"_id":"5cc1e7e6bdec225eee4d43f4","slug":"15562117534-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत के पुत्र को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत के पुत्र को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। महरुआ के जमालपुर गांव के पास बुधवार रात बेकाबू कार ने सड़क के किनारे मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता कटेहरी विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। देररात जिला अस्पताल से लेकर अकबरपुर नगर स्थित आवास पर शोकसंवेदना प्रकट करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत सिसौरा गांव निवासी लालजी अंबेडकरनगर के कटेहरी विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वे अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर क्षेत्र के कृष्णानगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका (28) वर्षीय पुत्र ललित शुक्ला बाइक से गांव गया हुआ था। बुधवार देरशाम वह बाइक से वापस अकबरपुर आ रहा था। महरुआ के जमालपुर गांव के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर वह मोबाइल पर बात करने लगा।
इसी बीच महरुआ से अकबरपुर की तरफ आ रही बेकाबू कार ने उसे बाइक समेत कुचल दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक कार लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच जानकारी होते ही महरुआ एसओ अश्विनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सांस चलने की उम्मीद में ललित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद कार चालक घबरा गया। कार में महिलाएं समेत अन्य लोग थे। चालक ने उन्हें रास्ते में ही एक घर में रोक दिया। इसके बाद चालक को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस चालक को वाहन सहित थाने लेकर चली गई। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।