फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आज प्रत्याशी कर सकेंगे नाम वापसी, होगा चुनाव चिंह आवंटन

आज प्रत्याशी कर सकेंगे नाम वापसी, होगा चुनाव चिंह आवंटन

Thu, 25 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आज प्रत्याशी कर सकेंगे नाम वापसी, होगा चुनाव चिंह आवंटन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब शुक्रवार को प्रत्याशी नाम वापसी कर सकेंगे। शुक्रवार को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रत्याशियों द्वारा पर्चे दाखिल करने का दौर पूरा होने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में ही नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी उमेद निषाद समेत कुल आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विभिन्न गड़बड़ियों के चलते खारिज कर दिए गए। इसे लेकर कुछ देर तक हंगामें का भी माहौल बना रहा, लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया। जिन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया, उनमें से कई ने चुनाव आयोग तक जाने की बात कही थी, लेकिन कोई प्रत्याशी गुरुवार शाम तक ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध करा सकता, जिसके तहत उसने आयोग में शिकायत की हो।
विज्ञापन


इस बीच अब चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में शुक्रवार 26 अप्रैल को प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके लिए पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ रॉय ने बताया कि 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों को वापस लेने का मौका प्रत्याशियों के पास रहेगा। अपराह्न 3 बजे तक यह प्रक्रिया समाप्त होने के तत्काल बाद से प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित कर दिया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर एएसपी अशोक कुमार रॉय ने बताया कि नाम वापसी तथा चुनाव चिंह आवंटन प्रक्रिया को देखते हुए कलेक्ट्रेट के भीतर व बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed