{"_id":"5cbb5411bdec22143439e6e3","slug":"155578069510-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निर्दलीय समेत चार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निर्दलीय समेत चार ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। फिलहाल अभी तक बसपा सपा व रालोद गठबंधन, भाजपा व कांग्रेस जैसी प्रमुख पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। इन प्रत्याशियों के 22 व 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा कि सोमवार व मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के लिए कलेक्ट्रेट में खासा गहमा गहमी का माहौल रहेगा। इस बीच शनिवार को भाजपा प्रत्याशी समेत कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र की भी खरीदारी की।
शनिवार को कलेक्ट्रेट नामांकन कक्ष में बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी के समर्थित प्रत्याशी सुशीला देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके पति रामधारी ने भी इसी पार्टी के समर्थन से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी के रूप में टाइगर रामनिहोर पटेल व गुलाम किवरिया ने परचा भरा। ऐसे में शनिवार को कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या इससे बढ़कर पांच हो गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष ने अपना परचा भरा था।
इस बीच अब नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्याशियों के पास महज दो दिन शेष है। 21 अप्रैल को रविवार का अवकाश है। इसके बाद 22 व 23 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र खरीद व दाखिल कर सकेंगे। दरअसल 23 अप्रैल को ही नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन निर्धारित है। इस बीच अब तक बसपा सपा व रालोद गठबंधन व भाजपा समेत कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। इन दलों के प्रत्याशी सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। ऐसे में अंतिम दो दिन कलेक्ट्रेट में आपाधापी का माहौल रहने की उम्मीद है। उधर शनिवार को भाजपा प्रत्याशी मुकुटबिहारी वर्मा के लिए श्रीश मिश्र ने चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा। गरीब समाज पार्टी के फूलचन्द्र, सुभासपा के राकेश कुमार राजभर, निर्दल प्रत्याशी सीताराम व कमलेश राजभर ने भी नामांकन पत्र खरीदा।