फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17 लाख से सहनेमऊ गांव में शुरु हुआ बहुउद्देशीय भवन का निर्माण

17 लाख से सहनेमऊ गांव में शुरु हुआ बहुउद्देशीय भवन का निर्माण

Tue, 02 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
17 लाख से सहनेमऊ गांव में शुरु हुआ बहुउद्देशीय भवन का निर्माण
अंबेडकरनगर। लगभग साढ़े 17 लाख रुपये की लागत से अकबरपुर तहसील क्षेत्र की सहनेमऊ ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें एक मीटिंग हाल के अलावा छह कक्ष भी बनवाए जाएंगे। भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत के खाते में प्रथम किस्त के रूप में करीब 13 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। लगभग छह माह में भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए ब्लॉक मुख्यालय अकबरपुर तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन



जिला योजना के तहत प्रत्येक जिले में एक या फिर दो बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया जाता है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले में अकबरपुर तहसील अंतर्गत सहनेमऊ ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण को मंजूरी शासन ने प्रदान की थी। 17 लाख 46 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस भवन में एक मीटिंग हाल, एक सचिव कक्ष के अलावा पांच अन्य कक्ष का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित होने वाले भवन के निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शासन से ग्राम पंचायत के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 13 लाख 9 हजार 500 रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई। ग्राम प्रधान शहनाज के प्रतिनिधि बब्लू खान ने बताया कि राशि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि लगभग छह माह में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके निर्माण से न सिर्फ ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों का संचालन हो सकेगा, बल्कि सहनेमऊ के साथ ही आसपास की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों की बैठक भी इसी भवन में हो सकेगी। अब तक बैठक के लिए प्रतिनिधियों को ब्लॉक मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ती थी।




शीघ्र पूर्ण होगा निर्माण कार्य
लगभग साढ़े 17 लाख रुपये की लागत से अकबरपुर तहसील अंतर्गत सहनेमऊ ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम किस्त के रूप में 13 लाख से अधिक की राशि ग्राम पंचायत को उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
- रामअशीष चौधरी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed