फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   8 हजार से अधिक कर्मचारियों की फौज कराएगी लोकसभा चुनाव

8 हजार से अधिक कर्मचारियों की फौज कराएगी लोकसभा चुनाव

Tue, 02 Apr 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
8 हजार से अधिक कर्मचारियों की फौज कराएगी लोकसभा चुनाव
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में आठ हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। चुनाव के लिए 804 कर्मचारियों को रिजर्व के तौर पर रखा जा रहा है। किसी आकस्मिक परिस्थिति में चुनाव में यह कर्मचारी भी अपना योगदान देंगे। उधर, चुनाव के बाद मतगणना के लिए अभी टेबल आदि का निर्धारण नहीं हो सका है। इसलिए मतगणना के कर्मचारियों की ड्यूटी बाद में तय की जाएगी।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव में मतदान का समय नजदीक आने के साथ ही प्रशासन की तैयारियों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। प्रतिदिन अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। मतदान से लेकर उससे पहले की गतिविधि में कोई कमी न रहने पाए, इसके लिए प्रतिदिन कई चरण में समीक्षा भी की जा रही है।
विज्ञापन



इसी क्रम में बीते दिन जिला प्रशासन ने तय किया है कि जिले की पांच विधानसभा सीटों अकबरपुर, टांडा, कटेहरी, जलालपुर और आलापुर में मतदान की प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आठ हजार 32 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें से आलापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए होगा, जबकि शेष चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करने वाले मतदाता अंबेडकरनगर संसदीय सीट पर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में मतदान के लिए कुल 2008 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन सभी जगहों पर ही व्यवस्थित मतदान के लिए आठ हजार से अधिक कर्मचारियों की फौज तैनात की जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। चुनाव के लिए 804 कर्मचारियों को प्रशासन ने रिजर्व के तौर पर रखा है। बड़ी तादाद में कर्मचारियों को रिजर्व के तौर पर रखने का उद्देश्य यह है कि यदि सामान्य ड्यूटी में लगे कर्मचारी किन्हीं परिस्थितियों में कम पड़े, तो इन रिजर्व कर्मचारियों को भी शामिल किया जा सके।


आठ अप्रैल से होगा प्रशिक्षण
मतदान में लगे सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। यह प्रशिक्षण आठ अप्रैल से दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो पालियों में होगा। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही इंजीनियरिंग कॉलेज के कक्षों का अधिग्रहण कर रखा है। एडीएम अमरनाथ राय के अनुसार प्रशिक्षण से जुड़ी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।



सुचारु ढंग से होगा मतदान
मतदान प्रक्रिया सुचारु ढंग से हो, इसके लिए ही कर्मचारियों की बड़ी टीम लगाई जा रही है। मतदान को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास प्रशिक्षण में विधिवत कराया जाएगा।
- सुरेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed