{"_id":"5c952835bdec224e4c202fc7","slug":"155327911511-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र की पिटाई मामले में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्र की पिटाई मामले में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं पुलिस दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सहसा गांव का है। गांव निवासी केदार ने पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये बताया है कि वह तथा उसके पिता रामगोपाल मिश्र गुरुवार को अकथरा नरायनपुर में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे।
वापस आते समय जब वे गांव के निकट पहुंचे ही थे कि इसी बीच कुछ लोग उन पर तमंचे से फायर कर दिये। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने उसकी व पिता की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। बाद में दोनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने पिता-पुत्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जहां रामगोपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक आरोपी धनेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।