फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सरयू नदी व तालाब में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत

सरयू नदी व तालाब में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत

Sat, 23 Mar 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सरयू नदी व तालाब में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत
होली के दिन गुरुवार को टांडा कोतवाली क्षेत्र में सरयू नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। उधर आलापुर थाना अंतर्गत मसेना मिर्जापुर गांव निवासी युवक की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।
विज्ञापन


टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी सरदार अमनदीप सिंह (22) पुत्र सरदार बलवीर सिंह गुरुवार दोपहर दोस्तों के साथ इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी के पीछे सरयू नदी घाट पर नहा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच अमनदीप व उसके एक अन्य दोस्त का पैर फिसल गया।
विज्ञापन


दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख नहा रहे अन्य मित्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। दूसरे साथी को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन अमनदीप पानी में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजमेरी बादशाहपुर गांव निवासी संजय सोनी (19) पुत्र सीताराम गुरुवार दोपहर मित्रों के साथ सरयू नदी के अजमेरी बादशाहपुर घाट पर नहा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया।

जब तक वहां मौजूद उसके मित्र उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी रामलखन पांडेय ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उधर, आलापुर के समेना मिर्जापुर निवासी कुलदीप सिंह (28) पुत्र जयशंकर गुरुवार दोपहर बाद गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वे सभी तालाब के निकट पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। क

लदीप अचेतावस्था में तालाब के किनारे पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज, सीओ आरपी रॉय थानाध्यक्ष कन्हैया यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


कुलदीप को पीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed