{"_id":"5c9527dbbdec2214195ab9b7","slug":"15532790252-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंक्चर दुकान के बाहर बाइक पर बैठे युवक को जीप ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंक्चर दुकान के बाहर बाइक पर बैठे युवक को जीप ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अलीगंज में पंक्चर की दुकान के बाहर बाइक पर बैठे युवक को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। आक्रोशित लोग थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि पुलिस ने बलपूर्वक लोगों को तितर-बितर किया।
हालांकि पुलिस ने थाने का घेराव व बलप्रयोग करने से इंकार किया है। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अलीगंज थाना अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी अमित यादव (28) पुत्र कमला गुरुवार दोपहर टांडा-मया मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट स्थित पंक्चर की दुकान के बाहर बाइक पर बैठा हुआ था। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए युवक वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। एकजुट स्थानीय लोग अलीगंज थाने पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। वे दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
आरोप है कि पुलिस ने आक्रोशित लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी किया। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अलीगंज वीरेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।