{"_id":"5c9527cbbdec2213ea538926","slug":"1553279009924-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं में जोश भरने 24 को पहुंच रहे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं में जोश भरने 24 को पहुंच रहे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री डा.ॅ दिनेश शर्मा 24 मार्च को जिले में पहुंच रहे हैं। सभा को संबोधित करने के साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
शुक्रवार केे भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलता को लेकर बैठक हुई। इसमें सभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मुख्य अतिथि भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की सभा 24 मार्च को होनी है। इसके लिए वे 24 को जिले में पहुंच रहे हैं। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर सभा को सफल बनाना है।
विज्ञापन
सभा को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री शिवनायक वर्मा ने सुझाव दिया। कहा कि बूथ स्तर के समस्त कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनसभा को सफल बनायें। बैठक को वरिष्ठ नेता यमुना चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, रमाशंकर सिंह, रमा मौर्या व रामप्रकाश यादव ने भी संबोधित किया।
जिला महामंत्री अवधेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव से पूर्व बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिया है।
सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युद्ध स्तर पर लगकर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। इस मौके पर चंद्रप्रकाश वर्मा, मनोज मिश्र, विनोद सिंह, दशरथ यादव, घिसियावन मौर्य, डॉ. रजनीश सिंह व डा.ॅ शिवपूजन वर्मा आदि मौजूद रहे।