फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मागों को लेकर धरने पर डटे गांधी आश्रम कर्मचारी

मागों को लेकर धरने पर डटे गांधी आश्रम कर्मचारी

Sat, 23 Mar 2019 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मागों को लेकर धरने पर डटे गांधी आश्रम कर्मचारी
नई कमेटी के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम के कर्मचारियों का आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम के कर्मचारी नई कमेटी के गठन, कर्मचारियों की भविष्य निधि को सुरक्षित किए जाने, संस्था में उत्पादन का कार्य शुरू किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरू किया था। होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को भी कर्मचारी धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन


कर्मचारी दिवाकर व शशिभूषण ने कहा कि कर्मचारियों के हित को लेकर जब गंभीरता नहीं दिखाई गई तो मजबूर होकर आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। संस्था के हित में यदि उनकी जान भी जाती है, तो वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि जायज मांगों को लेकर उन्होंने जो आंदोलन छेड़ा है, उससे अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। अपना हक लेकर ही रहेंगे। कहा कि जब तक कमेटी का पुनर्गठन नहीं होगा, संस्था का उत्थान होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed