{"_id":"5c87e2fbbdec22140c42b01e","slug":"15524094301342-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 हजार कापियों का हुआ दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 हजार कापियों का हुआ दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित बीएन इंटर कॉलेज व डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 41 हजार 905 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। दोनों केंद्रों पर अब तक कुल एक लाख आठ हजार 115 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। डीआईओएस कार्यालय ने निर्धारित समय में सभी लगभग पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है।
बीती दो मार्च से जिले के दो मूल्यांकन केंद्र बीएन इंटर कॉलेज व डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में मूल्यांकन शुरू होना था। प्रांतीय आह्वान पर मूल्यांकन का बहिष्कार करने के चलते दो व तीन मार्च को एक भी कॉपी का मूल्यांकन नहीं हो सका। तीन मार्च से दोनों केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ।
17 मार्च तक चलने वाले मूल्यांकन के दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लगभग पांच लाख कॉपियों की जांच होनी है। डॉ. गणेशकृष्ण जेतली में हाईस्कूल, जबकि बीएन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। मंगलवार को भी दोनों केेंद्रों पर सुचारु रूप से मूल्यांकन का कार्य हुआ।
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज के केंद्र प्रभारी बिपिन सिंह ने बताया कि मंगलवार को इंटरमीडिएट की 16 हजार 530 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर अब तक कुल 41 हजार 840 पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं।
डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज के केंद्र प्रभारी डॉ. विनय ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल की 25 हजार 375 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। यहां अब तक कुल 66 हजार 275 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। उधर, डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सुचारु रूप से मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। अब तक एक लाख आठ हजार 115 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। निर्धारित समय पर मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।