{"_id":"5c800b1cbdec2213ed0ca9a8","slug":"15518954195-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ से होगा इन्द्रलोक व जौहरडीह श्मशान घाट का सौन्दर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ से होगा इन्द्रलोक व जौहरडीह श्मशान घाट का सौन्दर्यीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा करोड़ से इंद्रलोक व जौहरडीह श्मशान घाट का होगा सुंदरीकरण
अंबेडकरनगर। नगर पालिका प्रशासन ने अकबरपुर नगर में स्थित दो श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इंद्रलोक कॉलोनी व जौहरडीह में स्थित इन दोनों श्मशान घाटों को नया लुक देने के लिए नगर पालिका करीब सवा करोड़ से रुपये खर्च करेगी। इसमें शवों के अंतिम संस्कार के लिए न सिर्फ टिनशेड युक्त शवदाह गृह बनाया जाएगा। बल्कि शव लेकर आने वाले नागरिकों के बैठने आदि की भी व्यवस्था होगी। साथ ही बाउंड्रीवाल निर्माण भी कराया जाएगा। नगर पालिका ने संबंधित कार्य का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद नगर पालिका इस पर कार्य शुरू करेगा।
शासन के मंशानुरूप अकबरपुर नगर पालिका नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार तत्पर है। आवागमन, जलनिकासी, पेयजल आदि सुविधाओं में सुधार तय करने के साथ ही नगर पालिका प्रशासन शवों के अंतिम संस्कार में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिया है। अमरौला में जहां हाईटेक शवदाह गृह का निर्माण शुरू करा दिया है, वहीं अकबरपुर नगर के इंद्रलोक कालोनी व जौहरडीह में स्थित दो श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण की पेेशकश शुरू कर दी है।
नगर पालिका के अवर अभियंता घनश्याम मौर्य ने बताया कि इंद्रलोक कॉलोनी में स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण में करीब 74 लाख रुपये तथा जौहरडीह में स्थित श्मशान घाट के निर्माण में 49 लाख रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। इस रकम से बाउंड्रीवाल, टिनशेड शवदाह गृह व यहां आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित इन श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण हो जाने से नगर की 20 हजार से अधिक की आबादी को शवों के अंतिम संस्कार में सुविधा मिलेगी। नगर के प्रदीप कुमार व महेन्द्र यादव ने नगर पालिका प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है। कहा कि श्मशान घाट पर सुविधाओं की जरूरत है। बरसात के दिनों में नागरिकों को शवों के अंतिम संस्कार में काफी दिक्कत होती है।
की जा रही जरूरी तैयारी
इंद्रलोक कॉलोनी व जौहरडीह मोहल्ले में स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की योजना चल रही है। आवश्यक प्रक्रिया अमल में है। जल्द ही इस पर जरूरी निर्णय लिया जाएगा। -सरिता गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर