फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अकबरपुर नगर के चौक मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, बनेगा डिवाइडर

अकबरपुर नगर के चौक मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, बनेगा डिवाइडर

Tue, 05 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के चौक मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, बनेगा डिवाइडर
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के भीतरी क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने के लिए मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। शहजादपुर फव्वारा तिराहा से चौक होते हुए पूर्वी नाका तक के क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ की पटरियों को समाप्त कर पक्के मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही मार्ग के बीच में जगह-जगह डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन



नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। फव्वारा तिराहा से पूर्वी नाका तक सड़क के चौड़ीकरण व डिवाइडर बनने से लगभग 25 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। दरअसल शहजादपुर का भीतरी क्षेत्र अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र में आता है। शहजादपुर चौक से सब्जी मंडी की तरफ भी रास्ता जाता है। इसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन




अकबरपुर नगर के अति व्यस्ततम क्षेत्र शहजादपुर के भीतरी क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों को लगभग पूरे दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए अरसे सड़क के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीते दिनों नगर पालिका प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए फव्वारा तिराहा से लेकर शहजादपुर चौक तक सड़क के दोनों तरफ की पटरियों को समाप्त कर सड़क के चौड़ीकरण का निर्णय लिया था। साथ ही यह भी तय किया गया कि जगह-जगह सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। बोर्ड की बैठक में मार्ग निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद बीते दिनों ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।


अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि 14वें वित्त के तहत 55 लाख रुपये की लागत से दो फेज में सड़क का चौड़ीकरण होगा। पहले फेज में फव्वारा तिराहा से शहजादपुर चौक तक की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पटरियों को समाप्त कर उसे पक्का किया जाएगा।


दूसरे फेज में शहजादपुर चौक से डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। सड़क के निर्माण के बाद बीच में डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। अप्रैल के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है। कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से प्रतिदिन लगने वाले जाम से काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी।


लोगों को जाम से मिलेगी राहत
शहजादपुर के राहुल श्रीवास्तव व प्रदीप गुप्ता ने कहा कि फव्वारा तिराहा से डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज तक सड़क के चौड़ीकरण व डिवाइडर के निर्माण से प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। सुचारु आवागमन के लिए नगर पालिका प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। अजीत अग्रहरि व संदीप सोनी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब इस मार्ग पर भी सुचारु आवागमन संभव हो सकेगा। नगर पालिका प्रशासन ने सड़क के चौड़ीकरण की लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।



वर्जन
अकबरपुर नगर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने व सुचारू आवागमन के लिए प्रथम चरण में फव्वारा तिराहा से डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज तक सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद अन्य प्रमुख मार्गों का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा।
- सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed