फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरु हुई अत्याधुनिक व्यायामशाला

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरु हुई अत्याधुनिक व्यायामशाला

Mon, 04 Mar 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरु हुई अत्याधुनिक व्यायामशाला
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे लगभग 800 छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें व्यायाम की सुविधा कॉलेज में ही मिलेगी। 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से कॉलेज परिसर में बनकर तैयार अत्याधुनिक व्यायामशाला का सोमवार को सांसद हरिओम पाण्डेय ने समारोहपूर्वक लोकार्पण किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में वर्ष 2016-17 में अत्याधुनिक व्यायामशाला के निर्माण को हरी झण्डी शासन ने प्रदान की थी। 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले व्यायामशाला के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास को सौंपा गया। कार्यदायी संस्था की लापरवाही व धनाभाव के चलते निर्माण कार्य कभी गति नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन


शासन के तमाम दिशा निर्देश के बाद फरवरी 2019 में निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। सोमवार को समारोहपूर्वक लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ व्यायाम भी अत्यंत आवश्यक है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। व्यायाम करने से एकाग्रता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि व्यायामशाला में साइक्लिंग, डम्बल, वेटलिफ्टिंग, ट्रेडमिल समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। इससे कॉलेज में पढ़ रहे 800 छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से व्यायाम करने की सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान डॉ. देवेश मिश्र, डॉ. अशीष कुमार, डॉ. एसपी सिंह, सुधाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed