फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आचार संहिता लागू होते ही क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं निगरानी टीम

आचार संहिता लागू होते ही क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं निगरानी टीम

Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं निगरानी टीम
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर गठित उड़नदस्ता टीम, वीडियो अवलोकन, वीडियो निगरानी, स्थाई निगरानी तथा लेखा टीम के साथ डीएम सुरेश कुमार ने सोमवार को बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए और तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि आचार संहिता लागू होते ही सभी टीमें सक्रिय हो जाएं और गतिविधियों पर नजर रखें। 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर चलना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्रवाई तय की जाए।
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी को सौ प्रतिशत योगदान देना होगा। बिना किसी बहानेबाजी या लापरवाही के एक एक जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाने की जरूरत है। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का बारीकी से अध्ययन कर लें। निर्देशों के प्रत्येक लाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराना होगा।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाए रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है, जिसमें सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। कहा कि आचार संहिता लागू होते ही स्थाई निगरानी टीम तथा वीडियो निगरानी टीम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो जाए। यह विशेष तौर पर देखा जाए कि नकदी के मामले में कोई व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा कैश एवं अवैध वस्तु लेकर तो यातायात नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा पाए जाने पर विधिक कार्रवाई अपनाई जाए। आचार संहिता लागू होते ही वाहनों की सघन तलाशी अभियान शुरू कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाए कि बिना अनुमति कोई रैली, जुलूस या सभा का आयोजन तो नहीं हो रहा। ऐसे आयोजनों की वीडियोग्राफी जरूर कराई जाए, जिससे यह पता चल सके कि किसी स्तर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ है।


निर्धारित टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी यदि ड्यूटी को लेकर लापरवाही या शिथिलता करता पाया गया, तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अमरनाथ रॉय व जिला सूचना अधिकारी जेपी सिंह के अलावा विभिन्न प्रकार की टीम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed