{"_id":"5c7c13bfbdec224af7152a83","slug":"155163548818-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया सवा दो करोड़ से बने कान्हा पशु आश्रय केंद्र का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया सवा दो करोड़ से बने कान्हा पशु आश्रय केंद्र का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के शहजौरा में 2 करोड़ 16 लाख 85 हजार रुपये की लागत से निर्मित बने स्थाई कान्हा पशु आश्रय केंद्र का रविवार को समारोहपूर्वक सांसद हरिओम पांडेय ने लोकार्पण किया। कहा कि इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा। क्षेत्र के आवारा पशुओं के न सिर्फ इस केंद्र में रहने की व्यवस्था की जाएगी, बल्कि उनके चारे व इलाज की भी व्यवस्था रहेगी।
सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जो नारा दिया था, उस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। बगैर किसी भेदभाव के सभी का विकास किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत विदेश नीति का ही नतीजा है कि अब कोई भी देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता है।
सांसद ने कहा कि आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान न हो, इसके लिए कान्हा पशु आश्रय केंद्र की स्थापना की जा रही है। शहजौर में स्थापित इस केंद्र में आवारा पशुओं के रहने व चारे की व्यवस्था के साथ साथ बीमार होने पर उनके इलाज की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो लगातार पशुओं की देखभाल करेंगे। मवेशियों के गोबर से बायो प्लांट से विद्युत उत्पादन किया जाएगा। इससे पहले सांसद का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि निजाम अहमद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आदित्य प्रसाद, लवकुश पाण्डेय, कृष्णचंद्र पांडेय, राकेश शर्मा, नियाज अहमद, सर्वेश नरायन, समद, मोहम्मद यूसुफ, सुरजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।