फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साढ़े 12 करोड़ की लागत से होगा दो मुख्य मार्गों का नवीनीकरण

साढ़े 12 करोड़ की लागत से होगा दो मुख्य मार्गों का नवीनीकरण

Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
साढ़े 12 करोड़ की लागत से होगा दो मुख्य मार्गों का नवीनीकरण
एक लाख लोगों की राह होगी आसान
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। साढ़े 12 करोड़ की लागत से जल्द ही अकबरपुर गोसाईगंज मार्ग व अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा। दोनों मुख्य मार्गों का नवीनीकरण हो जाने से लगभग 1 लाख से अधिक की आबादी को सीधे तौर पर सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में यह सड़क कई जगह हद दर्जे तक बदहाल हो चुकी हैं। इसके चलते यात्रियों को आवागमन में खासी दिक्कत होती है। लोक निर्माण ने सड़क का नवीनीकरण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीद है कि मार्च माह के अंत तक इन मार्गों के नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने लोक निर्माण विभाग से जिले के नवीनीकरण होने वाले मार्गों की सूची व अनुमानित खर्च का विवरण मांगा था। इसमें प्रांतीय खंड ने जिले के दो प्रमुख मार्गों की सूची उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। इसमें सबसे अहम मार्ग अकबरपुर गोसाईगंज व अकबरपुर से दोस्तपुर मार्ग को शामिल किया गया। अकबरपुर गोसाईगंज मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या यात्री अयोध्या, बाराबंकी व लखनऊ को सफर तय करते हैं, जबकि अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग से यात्री सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर आदि जिलों के लिए आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


इन दोनों मार्गों पर आवागमन का दबाव काफी ज्यादा रहता है। मौजूदा समय में इन दोनों मार्गों की हालत कई जगह खराब हो गई है। इससे यात्रियों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए विभाग ने दोनों मुख्य मार्गों का चयन नवीनीकरण के लिए किया। वैसे भी इन मुख्य मार्गों से दर्जनों गांव सीधे तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में प्रांतीय खंड ने बताया कि अकबरपुर से गोसाईगंज मार्ग का नवीनीकरण करने के साथ ही अवशेष बचे कुर्कीबाजार से बसखारी तक के मार्ग का भी नवीनीकरण करने की जरूरत है। ऐसे में इसकी कुल लम्बाई करीब 35 किलोमीटर बनेगी। इसके नवीनीकरण में करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा अकबरपुर से दोस्तपुर मार्ग पर करीब 25 किलोमीटर की दूरी में नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य में 5 करोड़ रुपये खर्च आएगा। प्रांतीय खंड की इस रिपोर्ट को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसके लिए धन भी अवमुक्त हो जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि मार्च माह के अंत तक दोनों मार्गों का नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
दोनों मुख्य मार्गों के नवीनीकरण की स्वीकृति के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही धन भी मुहैया हो जाएगा। धन मिलने के साथ ही नवीनीकरण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed